न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे सुधीर नाम के आरक्षी की मंगलवार की दोपहर को अचानक से गर्मी के कारण तबियत खराब हो गई।
वह अपने साथियों के पास पुलिस लाइन में ही जा रहा था। इसी बीच उसकी हालत खराब होने के कारण उसे साथियों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
यहां पर काफी देर तक चले इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सूचना के बाद सीओ सदर राम शब्द यादव भी अस्पताल पहुंच गए। यहां से आरक्षी को गम्भीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।