फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला सहित गोवंश कटान के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान में रविवार की रात गोवंश काटने के आरोप के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दो नामजदों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

उल्लेखनीय है कि मुरसान कोतवाली क्षेत्र के खुटीपुरी जाटान में रात के वक्त गोवंश काटने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने दो नामजदों अलेमान निवासी खुटीपुरी जाटान और सलमान निवासी क्वार्सी अलीगढ़ सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल मजीद निवासी चिलकौरा क्वार्सी अलीगढ़ और शायदा पत्नी अलेमान निवासी खुटीपुरी जाटान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यहां पर काफी पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसआई उमेश शर्मा ने बताया कि अलेमान और सलमान की तलाश जारी है। इन दोनों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें