क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों ही पक्षों के लोग वहां आ गए और फिर उनके बीच सुलह हो गई।
रविवार की दोपहर को सिकंदराराऊ रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में कुछ युवक नहाने के लिए गए। यहां पर किसी बात को लेकर स्वीमिंग पूल संचालक व युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद स्वीमिंग पूल संचालक ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की तो मारपीट का मामला निकला।
एक दूसरे पर दोनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। कुछ देर बाद कोतवाली हाथरस गेट में दोनों पक्षों के लोग आ गए और आपसी सुलह समझौते से विवाद को समाप्त करा दिया गया। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित का कहना है कि स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष थाने आए और फिर उनके बीच सुलह हो गई।