न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र एक गांव में ससुराल और मायके पक्ष के लोग शव को अपने अपने साबथ ले जाने की बात पर भिड़ गए। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को ससुराल में ही सुपुर्दे खाक किया गया।
शहर से सटे एक गांव ही महिला का अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। गुरुवार को उस महिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का परिजन गांव ले आए, यहां पर महिला के मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ गए।
सूचना के बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ और ससुराल में ही शव को सुपुर्देखाक किया गया।