फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सहपऊ। गृह क्लेश के चलते एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिना मुकदमा दर्ज कराए उसके शव को ले गए हैं।

जिला एटा थाना जलेसर गांव भ्याँऊ निवासी काले पुत्र चंद्र पाल (32) की शनिवार की सुबह परिजनों ने कुछ कहासुनी हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे घर से गुस्सा होकर पास से गुजरने वाले हावड़ा-दिल्ली रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के आगे कूद गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने युवक को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, इससे करीब 30 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसके कारण मालगाड़ी मेन लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। पीछे कोई ट्रेन न होने से यातायात प्रभावित नहीं रहा। मालगाड़ी की चपेट में आए युवक के शव को इंजन से निकाला और उसकी पहचान की गई। उसके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे युवक के परिजन उसके शव को ले गए। परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। रेलवे विभाग ने शाम तक उस तक उस स्थान की पटरियों को बदल दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें