न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। एक महिला ने अपने ही ससुर पर अश्लील हरकत करने आरोप लगाया है। इसे लेकर कोतवाली सदर में महिला की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।
पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका ससुर आए-दिन उसे परेशान करता है। अश्लील हरकत करने के अलावा कमरे में जबरन घुस जाता है। इसकी शिकायत सास से की तो उसने भी उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
महिला का आरोप है कि यह सिलसिला एक साल से चल रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।