फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूंकर जल उठी चलती हुई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


नहरोई बंबा के निकट शुक्रवार की रात्रि में एक कार में आग लग गई। कार में आग लगती देख कार सवार वहां से दूर भाग खड़ा हो गया। दमकल को भी इस आग की सूचना दी गई लेकिन दमकल बीच में ही खराब हो गई। ऐसे में कार धूं-धूंकर जल गई।
विज्ञापन


मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक युवक शुक्रवार की रात्रि में नहरोई के लिए इंडिगो कार में जा रहा था। इसी दौरान उसने कार में पीछे चिंगारी उठती देखी। यह देख जब वह रुका तो अचानक कार में आग की लपेटें तेजी से उठने लगी। मौके पर अन्य लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


पुलिस भी वहां आ गई। इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। मौके पर दमकल भी पहुंच गई लेकिन बीच रास्ते दमकल भी खराब हो गई। ऐसे में कार धूं-धूंकर जल उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें