क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने विषाक्त खाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस भी मामले से अनभिज्ञ है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे युवती की हालत बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चले इलाज के बाद भी युवती की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
जिस पर युवती को गंभीर हालत में डॉक्टर ने रेफर कर दिया। एक प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन उसे बा़र लेकर जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई।