फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाली प्लॉट की दीवार गिरी, दंपती सहित दो बेटी घायल

Thu, 27 Jun 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रघुनाथ के घर बराबर एक खाली प्लॉट है। दोपहर उसमें बच्चे खेल रहे थे। इस बीच अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से ऊषा व सुधा घायल हो गए।
विज्ञापन
हाथरस जक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे पर आंधी में गिरी दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा के पास 26 जून दोपहर को एक खाली प्लॉट की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर दंपती व उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रघुनाथ पुत्र भीकमबर के घर बराबर एक खाली प्लॉट है। 26 जून की दोपहर उसमें बच्चे खेल रहे थे। इस बीच अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से नौ वर्षीय ऊषा व दस वर्षीय सुधा पुत्री रघुनाथ घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर रघुनाथ व उसकी पत्नी गोलू पहुंच गए। मलबे में दबे बच्चों को निकालने लगे। इस बीच दीवार का शेष बच्चा हिस्सा गिर गया। इससे रघुनाथ और गोलू भी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जैसे-तैस मलबे से दंपती व उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें