फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 152 टेबिलों पर होगी 9 नगर निकायों के लिए मतगणना

Sat, 13 May 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 152 टेबलों पर 9 अध्यक्ष पद और 144 सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। इस दौरान प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिकों को तैनात किया गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। दिन भर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना की तैयारियों को लेकर जुड़े रहे।
विज्ञापन




तहसील हाथरस क्षेत्र के नगर निकायों की मतगणना के लिए एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बैरिकेडिंग लगा दी गई। जिले में 152 टेबलों पर अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक व एक सहायक को तैनात किया गया है। शुक्रवार को प्रेक्षक श्रीश चंद्र वर्मा की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। प्रशासन की ओर से मतगणना करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी कार्मिकों को मतपेटिकाओं की सीलिंग खोलने, मतों की गिनती करने सहित आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें