फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रंजिश में सभासद के बेटे को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 11 Feb 2024 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
इगलास रोड पर मारपीट के बाद जिला अस्पताल में घायलों के उपचार के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हेडिंगकोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा पर शुक्रवार की देर रात वार्ड नंबर 21 की सभासद विमलेश चौधरी के बेटे को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पिटाई का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर है। दूसरी ओर शनिवार की सुबह भी कुछ लोगों ने आरोपी पक्ष के एक युवक को पीट दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ही घायलों का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन





नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 की सभासद विमलेश चौधरी पत्नी सुरेश चौधरी का बेटा विजय चौधरी शुक्रवार की देर रात अपने दोस्त डीके उर्फ हिमांशु के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से भाग लेकर घर आ रहा था। तभी इगलास अड्डा के निकट पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसको लाठी-डंडों से पीटा। पिटाई से विजय चौधरी के हाथ और पैर में चोट आई।



शनिवार को आरोपी पक्ष के एक युवक के सा थ भी कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना के संबंध में दोनों पक्ष की ओर से कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने विजय चौधरी व दूसरे पक्ष के सलमान पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी इगलास अड्डा का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ रामप्रवेश राय का कहना है कि कुछ युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें