फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस में दी कोरोना ने दस्तक, आए तीन नए केस, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Fri, 21 Apr 2023 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में एक साथ तीन कोराना संक्रमति मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन तीनों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हाथरस में भी एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया है। इन तीनों के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना के आंकड़े लोगों को डराने लगे हैं। इस बीच हाथरस में भी कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। सहपऊ के तामसी निवासी एक 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सहपऊ के ही नगला मनी निवासी नौ वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला है। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा निवासी 45 वर्षीय एक महिला कोरोना पोजिटिव मिली है। यह सभी लोग जिला अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए। 

एक साथ तीन कोराना संक्रमति मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन तीनों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है। इस संबंध में सीएमओ डा मंजीत सिंह ने बताया कि तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इनके संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है। तीनों मरीजों की हालत फिलहाल ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें