देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक चिंतित है। डीएम अर्चना वर्मा के निर्देशों के बावजूद बागला जिला अस्पताल में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीज व उनके तीमारदार मास्क और सामजाकि दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में मरीज बिना मास्क लगाए एक दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में यही नजारा देखने को मिला।