फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माल उतारने का वीडियो बनाने पर विवाद, हंगामा

Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एटा रोड स्थित एक गोदाम में बुधवार की शाम को ट्रक से माल उतारने के दौरान बाइक से आए कुछ युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर वहां विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया और माल उतार रही गाड़ी को खड़ा करा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपावली के त्योहार के मद्देनजर इन-दिनों नगर में व्यापारियों के यहां ट्रकों से माल की आवक हो रही है। बुधवार की शाम को एक व्यापारी का माल ट्रक से आया तो उन्होंने ट्रक को एटा रोड स्थित गोदाम पर खाली कराना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ युवक बाइक पर आकर वीडियो बनाने लगे। व्यापारी ने इसका विरोध किया।
दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान व्यापारी के समर्थक वहां एकत्रित हो गए और मामला तूल पकड़ने लगा। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। युवक ट्रक से माल उतरते समय वीडियो क्यों बना रहे थे, इसे लेकर चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें