फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ईओ के आश्वासन पर संविदा सफाई कर्मियों हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन के बाद शनिवार को काम पर लौट आए। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पिछले दो दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठा है। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। उम्मीद है कि रविवार से शहर में कूड़ा उठाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि मानदेय के न मिलने व नाला गैंग व रात्रि कर्मचारियों को कार्य से हटाने के विरोध में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी कामबंद हड़ताल पर चले गए थे। इन कर्मियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी कब्जे में ले लिया था। इससे नगर में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर लग गए थे। दो दिन पूर्व इन हड़ताली सफाई कर्मियों ने नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर के समक्ष भी प्रदर्शन कर उनकी गाड़ी को रोक लिया था।




अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने हड़ताल पर गए आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें दो माह के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही नाला गैंग और रात्रि कर्मचारियों को भी वापस कार्य पर ले लिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद हड़ताली संविदा सफाई कर्मी वापस काम पर लौट आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें