बीएसएनएल कर्मियों की लापरवाही से इंटरनेट सेवा लड़खड़ाकर रह गई है। उपभोक्ता चाहते हुए भी इस सेवा का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें दूसरी कंपनियों की इंटरनेट सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
पिछले काफी समय से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनी हुई है। आए-दिन इसकी कनेक्टिविटी बाधित हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं के इंटरनेट पर निर्भर काम चौपट हो जाते हैं। शिकायत करने पर बीएसएनएल के वेंडर फोन नहीं उठाते। सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी और अर्द्धसरकारी दफ्तरों में होता है। बीएसएनएल के जेटीओ परवेज आलम का कहना है कि जब भी शिकायत मिलती है तो इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करा दिया जाता है।