प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यहां जिले में दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण 98 आवासों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। बरसात में किसी हादसों की आशंका के बीच गरीब लाभार्थी रह रहे हैं।
जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत 919 लाभार्थियों का चयन इस योजना के तहत किया गया था। आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। प्रथम किस्त में लाभार्थी को 40 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
इसके बाद दूसरी किस्त में को 70 हजार रुपये की धनराशि आवास को पूर्ण कराने के लिए दी जाती है। अंतिम किस्त प्लास्टर कराने के लिए 10 हजार रुपये दी जाती है। 821 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जिले के 98 लाभार्थियों को अभी तक दूसरी किस्त जारी नहीं की गई है। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि शासन स्तर से धनराशि जारी की जाती है।
हादसे के शिकार हुए लाभार्थी के खाते में प्रथम और दूसरी किस्त भेज दी गई थी। दूसरी किस्त जुलाई माह में जारी हुई। तीसरी किस्त मकान पूरा होने पर दी जानी थी।
राजेश कुरील, परियोजना निदेशक।