फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख रुपये से अधिक के 84 बकायेदारों का कनेक्शन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा माह के अंत में राजस्व को पूरा करने के लिए लगतार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सात लाख से अधिक राशि के 84 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 586 उपभोक्ताओं से 43 लाख 97 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। टीम को देखकर बकायेदारों व बिजली चोरों में खलबली मची रही। रविवार की छुट्टी में शहर के सभी बिलिंग काउंटर खुलेंगे। इसलिए लोग छुट्टी में बिल जमा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का राजस्व बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लग रहा है। इस कारण अधिकारी खासे परेशान हैं। अब सितंबर माह में दो दिन बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के निर्देश पर अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 84 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन शहर अभिषेक सिंह ने लोगों से बकाया जमा करने के साथ बिजली चोरी न करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें