फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: समाधान दिवस में आईं किसान सम्मान निधि व जलभराव की शिकायतें

Sun, 02 Apr 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे व अन्य  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने शिकायतें सुनीं। किसान सम्मान निधि, गंदगी और जलभराव की शिकायतें आईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चामड़ निवासी रामकिशन पुत्र घनश्याम सिंह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा राहगीरों की सुविधा के लिए लाइट लगवाई गई थीं। इनको कई बार मोहल्ले के नामजद व्यक्ति द्वारा खराब कर दिया जाता है। यह व्यक्ति तार डालकर बिजली चोरी कर रहा है। मई की नगरिया निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की कई बार से किस्त नहीं मिल रही है। इस संबंध में उसने उपकृषि निदेशक को भी शिकायत दी, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। गांव मंस्या निवासी राजू एडवोकेट और श्यामवीर सिंह चौधरी ने बताया कि गांव में गंदे पानी और कीचड़ से नालियां अटी पड़ी हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं। इनसे बीमारियां फैलने का अंदेशा है। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार जायसवाल भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। उन्होंने किसान सम्मान निधि और चकरोड आदि की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया। सीओ रुचि गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय संतोषी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें