फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की सीएम से शिकायत, फंदे पर लटका मिला था युवती का शव

Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी की बेटी ने 27 मार्च सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी राजकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से उसकी बेटी को आत्महत्या के उकसाने वाले आरोपियों की गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


राजकुमार शर्मा की पुत्री ने 27 मार्च सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि गजानंद कॉलोनी जोधपुर राजस्थान निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ कालू पुत्र ताराचंद्र, क्षेत्र के गांव कुकरगावां निवासी मुकुल सिसोदिया पुत्र जयपाल सिंह उसकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर उसे धमका रहे थे। 

मामले में दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। राजकुमार शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक दोनों आरोपियों का गिरफ्तार नहीं किया है। इसके बाद एक स्थानीय नेता उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें