कस्बा के हनुमान टीली स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंच के साथ ही 29 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन का निर्माण अब अपने अंतिम चरण है।
निर्माण पूरा होने के बाद इस भवन में कस्बा आर्थिंक रूप से कमजोर लोग इस भवन में आयोजन करा सकेंगे। भवन में एक बड़ा हॉल के साथ महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय, स्नानघर की सुविधा दी जाएगी। हाॅल के साथ एक कमरा, एक रसोई का भी प्रबंध किया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन शीला दिवाकर ने बताया है कि सामुदायिक भवन लगभग तैयार हो चुका है। उसमें दरवाजे एवं खिड़कियां लगाने का कार्य शेष रह गया है। वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। पूरा भवन तैयार होने के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा। भविष्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी इसका भवन लाभ उठा सकते हैं।