जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर रात्रि में प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ठहरना पड़ेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी रात में सीएचसी का निरीक्षण करेंगे।
बता दें कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शासन ने सभी एमओआईसी को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ठहरने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद एमओआईसी के रात में सीएचसी पर नहीं रुकने की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रात्रि में सीएचसी पर पहुंचने पर उन्हें एमओईसी नहीं मिल रहे। अब सीएमओ ने रात्रि में सीएचसी का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है, जिससे हकीकत का पता लग सके।