सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
- फोटो : samvad
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने शनिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान डेंटल चेयर क्रियाशील न मिलने व अन्य अनियमितताओं के कारण सीएमओ ने डेंटल सर्जन डॉ. पूजा कटारिया का मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर जांचा। रजिस्टर के अनुसार डाॅ. दानवीर सिंह प्रभारी अधीक्षक, डाॅ. संजीव कुमार चिकित्साधिकारी, केके शुक्ला-फार्मासिस्ट, पूजा कटारिया डेंटल सर्जन आदि उपस्थित मिले। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड जल्द ही बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भर्ती कक्ष का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को कक्ष में ठंडा पानी एवं एसी की व्यवस्था करने के साथ वार्ड के बाहर आयुष्मान वार्ड की प्लेट लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ ने डेंटल कक्ष का निरीक्षण किया। डाॅ. पूजा कटारिया दंत सर्जन उपस्थित मिलीं। उन्होंने प्रोसेज़र रजिस्टर नहीं बनाया था। इसपर सीएमओ ने उन्हें चेतावनी दी। रजिस्टर बनाने के आदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंटर चेयर क्रियाशील नहीं मिली। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को डेंटल चेयर इंस्टॉल करने के उपरांत दो दिन के अंदर आख्या पेश करने के निर्देश दिए। अनियमितताएं मिलने पर सीएमओ ने डाॅ.पूजा कटारिया के अग्रिम आदेशों तक मई माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। संवाद