फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पहले ही चरण में लड़खड़ाई सीएम युवा उद्यमी योजना, 1500 में से 214 को ही मिला ऋण

Tue, 04 Mar 2025 04:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

योजना में प्रदेश सरकार की ओर से नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसके लिए 21 से 40 वर्ष के प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना था। उन्हें ब्याजमुक्त ऋण मुहैया कराया जाना था।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पहले ही कदम पर लड़खड़ाती नजर आ रही है। इसमें 1500 लोगों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य था, 214 को ही ऋण की स्वीकृति मिल पाई है। बाकी आवेदन बैंकों में लंबित पड़े हैं।

विज्ञापन


इस योजना में प्रदेश सरकार की ओर से नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसके लिए 21 से 40 वर्ष के प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना था। उन्हें ब्याजमुक्त ऋण मुहैया कराया जाना था। खास बात यह है कि योजना में ऋण के लिए गांरटी की औपचारिकता नहीं रखी गई है। यही ऐसी शर्त है, जिसमें बैंक जोखिम नहीं उठाना चाहते और आवेदन खारिज कर देते हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को 1500 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। माना जा रहा था कि इस योजना में लक्ष्य से कम से कम पांच गुने आवेदन बैंक को भेजे जाएं, तांकि ऋण दिए जाने के दौरान आवेदनों में बैंक के कमियां निकाले जाने के बाद भी लक्ष्य पूरा किया जा सके। ऐेसे में विभाग को करीब छह हजार आवेदन बैंक में भेजने थे। अभी तक विभाग की ओर से करीब एक हजार आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। करीब 214 आवेदनों को ही स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने के चलते अब इस योजना का लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर हमारे पास करीब 1000 आवेदन आए हैं, जिन्हें अग्रसारित किया जा चुका है। इसमें 214 अवेदन स्वीकृत भी हो चुके हैं। योजना में लगातार आवेदन आ रहे हैं।-अजलेश कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें