फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग, 25 लाख का कपड़ा जलकर हुआ राख

Sat, 07 Jan 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सादाबाद गेट स्थित कपड़े के गोदाम में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में करीब 25 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
कपड़े के गोदाम में आग लगने से खाक हुआ कपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित कपड़े के गोदाम में शुक्रवार की रात्रि करीब तीन बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहां मौजूद चौकीदार आग की लपटें देखकर घबरा गया और उसने इसकी सूचना फर्म स्वामी को दी। सभी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर आ गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। फर्म स्वामी का कहना है कि आग में करीब 25 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


खातीखाना निवासी अमित टालीवाल का सादाबाद गेट गोविंद भवन में हॉजरी का थोक का कारोबार है। यहां अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की जानकारी यहां पर चौकीदारी कर रहे व्यक्ति को करीब साढ़े चार बजे हुई। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। चौकीदार की आंख खुली, तो आग की चपटें देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना चौकीदार ने अमित टालीवाल को दी। वह मौके पर पहुंच गए। 

आग को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से सब कुछ जलकर राख हो चुका था। फर्म स्वामी का कहना है कि आग में करीब 25 लाख रुपये का हॉजरी का कपड़ा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें