फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जगह-जगह लगा गंदगी का ढेर, 3 दिन का दिया यह अल्टीमेटम

Tue, 18 Jul 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि सफाई कर्मचारियों की आए दिन हड़ताल से कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है।
विज्ञापन
सफाई ना होने से कस्बा में लगा गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी में मंगलवार को सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल पर हैं। ऐसे में नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ प्रशासन सफाई कर्मियों की मांगों को न तो समाधान कर रही है और न ही सफाई व्यवस्था को लेकर ही कोई गंभीरता दिखा रही है। सफाई कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।  

विज्ञापन




नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि सफाई कर्मचारियों की आए दिन हड़ताल से कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है। इसलिए सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद विक्की गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लगातार बदबू आ रही हैं, जबकि पैदल चलने से कई परेशानियों से गुजरना पड़ा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन एवं सफाई कर्मचारियों के मध्य शाम को समझौता हुआ है कि अगर सफाई कर्मचारियों की मांगों को 3 दिन में पूरा नहीं किया जाता है तो सफाई कर्मचारी फिर से काम बंद हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें