फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिटी स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर दो होगा रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर व्यापक विद्युत आपूर्ति दिए जाने के लिए भूमिगत विद्युत
विज्ञापन

लाइन डाले जाने का काम किया जा रहा है। अब दो नंबर प्लेटफार्म पर लाइट आदि की कमी नहीं रहेगी।

स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर लाइट के खंभे लगे हुए हैं। इन खंभों पर अक्सर लाइन कट जाने के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। बंदर अक्सर ऊपरी विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा देते हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए अब यहां भूमिगत विद्युत लाइन डाले जाने का काम किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को परेशानी न हो। इसे लेकर वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। हर तरह की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें