फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो घंटे जाम से जूझते रहे शहरवासी

Sat, 06 Jan 2024 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
श्रीरामदूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा के दौरान कोतवाली के सामने लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। यात्रा निकाले जाने की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। शहर के बाजारों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे आम लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन





शहर के सासनी गेट चौराहे से पुलिस ने बागला कॉलेज मार्ग को कई घंटे पहले ही बंद कर दिया। यात्रा के शहर में प्रवेश के दौरान जगह-जगह रास्तों को बंद कर यातायात सुचारू रखने की कोशिश की गई, लेकिन अन्य मार्गों पर वाहनों का जमावाड़ा दिखाई दिया। इसके साथ ही शहर के मथुरा रोड पर भी यात्रा के कारण वाहनों को रोका गया। पुलिस को यात्रा के पीछे-पीछे जाम खुलवाने के लिए भागना पड़ा। कई घंटे तक शहर का जाम खुलवाने के लिए पुलिस चकरघिन्नी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें