फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की गिरफ्त में रहा शहर, रेंगे वाहन

Thu, 14 Jan 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्राति के मौके पर गुरुवार को पूरा शहर सुबह  से शाम तक कोहरे की गिरफ्त में रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की शीतलहर भी लोगों को ठिठुराती रहीं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी पर ब्रेक लगा रहा। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। गुरुवार की सुबह लोग सोकर जागे तो पूरा वातावरण घने कोहरे के आगोश में था। कुछ दूरी पर लोगो को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में मॉर्निंग वॉक और दौड़ पर जाने वाले लोगों के कदम भी ठिठक गए। यह कोहरा शाम तक आसमान में छाया रहा, जिससे एनएच और अन्य मार्गों पर बसों और प्राइवेट वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। लोग अपने गंतव्य तक काफी देरी से पहुंच सके। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में एक पल के लिए भी धूप नहीं निकली। शाम करीब 4 बजे एक बार फिर से मौसम कूल कूल हो गया। लोग अलाव और कोयले की अंगीठी का सहारा लेते देखे गए। शाम होते ही बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। दुकानदार भी रात होने से पहले दुकानों को बंद कर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें