नगर निकायों में पांच योजनाओं से विकास का खाका खींचा जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सभी निकायों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निकायों से विकास कार्याें के संबंध में तीन दिन में प्रस्ताव मांगे गए हैं।
नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निर्देश देते हुए कहा है कि नगरीय क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए दीर्घकालिक नियोजित विकास योजना तैयार की जाएगी। इसमें प्रमुख पांच परियोजनाओं को शामिल किया जाए। उन्होंने जनपद की समस्त निकायों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए जाने वाले कार्यों और वार्षिक कार्ययोजनाएं शासन के निर्देशों के अनुपालन में तीन दिन के अंदर मांगी हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि इन परियोजना के तहत तैयार विकास की योजना के लिए शासन से बजट जारी किया जाएगा।
-
इन योजनाओं के तहत तैयार होगी डीपीआर
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना
- वंदन योजना
- आकांक्षी नगर योजना
- उत्तर प्रदेश मातृभूमि अर्पण योजना
- मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना