फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 12 फीसदी तक बढ़ेंगे सर्किल रेट, रजिस्ट्री होगी महंगी

Sun, 06 Aug 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त करना अब और अधिक महंगा होगा। निबंधन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों में शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। इस साल हुई बढ़ोतरी आम लोगों के लिए काफी मायने रखेगी, क्योंकि दरें 10 से 12 फीसदी तक बढ़ी हैं।
विज्ञापन
सर्किल रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन की ओर से इस साल सर्किल रेटों में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को नवीन संशोधित दरों की सूची जारी कर दी गई है। नई दरों में शहर से लेकर देहात तक के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। जमीनों की रजिस्ट्री कराया जाना और अधिक महंगा हो जाएगा। नई दरों को लेकर डीएम की ओर से आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन


जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त करना अब और अधिक महंगा होगा। निबंधन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों में शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। इस साल हुई बढ़ोतरी आम लोगों के लिए काफी मायने रखेगी, क्योंकि दरें 10 से 12 फीसदी तक बढ़ी हैं। विचारात्मक आपत्तियां न आने पर प्रस्तावित दरों को ही हरी झंडी दे दी जाएगी।

डीएम अर्चना वर्मा ने आपत्तियां या सुझाव दिए जाने के लिए 10 अगस्त शाम पांच बजे तक का समय दिया है। कोई भी व्यक्ति प्रस्तावित नई दरों की सूची का अवलोकन संबंधित उपनिबंधक कार्यालय में कर सकता है। अपनी आपत्तियां उप निबंधन कार्यालय, सहायक महानिरीक्षक निबंधन हाथरस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हाथरस कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका सीमा में आए नए 11 इलाकों में रजिस्ट्री 14 फीसदी तक महंगी
नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में कुल 11 ग्राम पंचायते आई हैं। जहां पर जमीनों की रजिस्ट्री 14 फीसद तक महंगी होंगी। क्योंकि इन इलाकों के ग्राम पंचायत से निकलकर चुंगी अंदर आने पर दो फीसदी का विकास शुल्क भी देना होगा। बता दें कि शहर से सटी ग्राम पंचायत दयानतपुर, गढ़ी तमन्ना, जोगिया, नहरोई, मीतई, गिजरौली, कलवारी, तरफरा, दादनपुर ढकपुरा, हाथरस देहात, सोखना शामिल हुई। अब इन इलाकों में होने वाली जमीन की खरीद फरोख्त पर सर्किल रेट में हुई बढ़ोतरी के साथ 2 फीसदी विकास शुल्क भी लगेगा।

मौजूदा सर्किल रेट की अपेक्षा संशोधित रेट में कुछ इजाफा किया गया है। इस पर दस अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण कर सर्किल रेट जारी किए जाएंगे। -रामआतौर, एआईजी स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें