फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल समय में बच्चों से कराई जा रही थी मिट्टी की ढुलाई, साइकिल पर ले जाते वीडियो वायरल

Sat, 06 May 2023 06:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीडियो में बच्चे बताते हुए दिख रहे हैं कि शिक्षकों ने उनसे मिट्टी का कार्य करने के लिए कहा गया है, इसलिए वह मिट्टी लेने गए थे। सवाल यह है कि अभिभावक अपने बच्चों को इस भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं कि वहां उन्हें पढ़ाया-लिखाया जाएगा, लेकिन वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी कह रहा है। 
विज्ञापन
साइकिल पर मिट्टी ढोते बचे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी कस्बा के प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन के बच्चों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बच्चे स्कूल समय में साइकिल पर मिट्टी लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई के ढर्रे की पोल खोल दी है।

विज्ञापन

वीडियो में बच्चे बताते हुए दिख रहे हैं कि शिक्षकों ने उनसे मिट्टी का कार्य करने के लिए कहा गया है, इसलिए वह मिट्टी लेने गए थे। सवाल यह है कि अभिभावक अपने बच्चों को इस भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं कि वहां उन्हें पढ़ाया-लिखाया जाएगा, लेकिन वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी कह रहा है। 

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चों द्वारा मिट्टी लादकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें