जिले के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में नेत्र संक्रमण तेजी से फैल गया है। इस कारण अधिकाधिक संख्या में बच्चों में नेत्र संक्रमण फैल गया है। यह संक्रमण एक बच्चे से दूसरे बच्चे में तेजी से फैल रहा है। अब यह संक्रमण शिक्षकों व अभिभावकों में भी फैलता जा रहा है। इस कारण शिक्षक सहमे हुए हैं।
सुबह से ही विद्यालय परिसर में नही थी बिजली
संविलियन विद्यालय अहबरनपुर में शुक्रवार की सुबह से बिजली न आने के कारण यह हालत हुई। बिजली न आने के कारण बच्चे तेज गर्मी को बर्दास्त नहीं कर सके।बिजली न होने के कारण स्कूल में लगे पंखे बंद पड़ रहे। इस कारण यकायक बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। करीब 12 बजे जाकर बिजली आ पाई , इसके बाद स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
संविलियन विद्यालय पवलोई में भी बिगड़ी बच्चों की तबियत
तेज गर्मी में लगातार बच्चों की तबियत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संविलियन विद्यालय पवलोई में भी अध्ययन कार्य के दौरान 6 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। विद्यालय में कक्षा 3 के वरुण, कक्षा 4 की स्वाति, कक्षा 5 के आयुष, कक्षा एक के तीन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद बच्चों को घर भेजा गया है।
संविलियन विद्यालय कोटा भी बच्चा हुआ बेहोश
संविलियन विद्यालय कोटा में भी गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ गई। यहां करीब 50 बच्चों को आई फ्लू हो गया है। इस कारण सभी शिक्षक भी सहमे हुए हैं। इसी क्रम में शुकवार को कक्षा 5 का मुन्नु भी गर्मी के चलते बेहोश हो गया।
अधिशासी अभियंता विद्युत को स्कूल समय में बिजली की आपूर्ति पूरी दिए जाने के लिए पत्र भेजा गया है। गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नेत्र संक्रमण को लेकर पत्र दिया गया है। नेत्र संक्रमण को लेकर परिषदीय स्कूलों में आई ड्राप दी जा रही है। जल्द ही समय परिवर्तन को लेकर भी विचार किया जाएगा।
-उपेंद्र गुप्ता, बीएसए