फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेल-खेल में बच्चे ने निगला सिक्का, गले में फंसने से बिगड़ी हालत

Thu, 08 Jun 2023 06:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चे के हाथ में सिक्का था। खेलते हुए बच्चे ने सिक्का मुंह में रख लिया। अचानक सिक्का उसके गले के अंदर चला गया और फंस गया। बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने बहुत प्रयास के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकाल दिया।
विज्ञापन
भविष्य जिसने निगल लिया था सिक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव गढ़ी नंदराम नगरिया में खेलते हुए एक बच्चे ने सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे के गले में फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकाला, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। 

विज्ञापन


पांच वर्षीय भविष्य पुत्र चंद्रपाल निवासी गढ़ी नंदराम नगरिया बृहस्पतिवार को खेल रहा था। उसके हाथ में सिक्का था। खेलते हुए बच्चे ने सिक्का मुंह में रख लिया। अचानक सिक्का उसके गले के अंदर चला गया और फंस गया। बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब बच्चे ने इस बारे में बताया तो वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने बहुत प्रयास के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकाल दिया, जिसके बाद बच्चे ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें