फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेल-खेल में चबूतरे से गिरा बच्चा, मौत

Sat, 12 Oct 2024 05:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी ज्ञान सिंह का तीन वर्षीय पुत्र शुक्रवार की सुबह अन्य बच्चों के साथ घर आगे बने चबूतरे पर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह चबूतरे से नीचे गिर गया। उसके सिर में काफी चोट आई है। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए पहले निजी चिकित्सालय और बाद में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के पिता दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें