फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: चलती ट्रेन में बच्चे ने लिया जन्म, रोकी गई शिवगंगा एक्सप्रेस, जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा भर्ती

Mon, 09 Sep 2024 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिवगंगा एक्सप्रेस में 8 सितंबर रात सोनभद्र निवासी सुनीता को प्रसव पीड़ा हुई। कुछ ही देर में महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। दिल्ली से प्रयागराज जा रही इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती हुई ट्रेन में गर्भवती के प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हुआ। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में 8 सितंबर रात सोनभद्र निवासी सुनीता पत्नी विमलेश कुमार को प्रसव पीड़ा हुई। कुछ ही देर में महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। दिल्ली से प्रयागराज जा रही इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। हाथरस जंक्शन आरपीएफ के एएसआई महेंद्रपाल ने महिला को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला व बच्चा दोनों भर्ती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें