फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला, अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Sep 2022 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जब पीड़ित के परिजन रिपोर्ट दर्ज करवाने कोतवाली गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
अदालत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली की एक चौकी के अर्न्तगत एक मोहल्ले में बालक के साथ बहला फुसला कर कुकर्म किया गया। जब पीड़ित के परिजन रिपोर्ट दर्ज करवाने कोतवाली गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब घटना के 53 दिन बाद शनिवार को अदालत के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी एक व्यक्ति का ने शिकायत की थी कि उसका 10 वर्षीय भतीजा एक स्कूल में पढ़ता है। 23 अगस्त को जब वह दोपहर एक बजे स्कूल से वापस आ रहा था तभी रास्ते में दो महिलाएं तथा दो अन्य लोग मिले। वे लोग फुसलाकर अपने घर ले गए जहां उसके साथ कुकर्म किया गया।

बालक को चार घंटे तक रोक कर रखा गया। जब वह नियत समय पर घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान किसी ने बताया कि तुम्हारा बच्चा अमुक के घर में बैठा रो रहा है। बच्चे को घर लाकर पूछताछ की गई तो उसने रोते हुए सारी बात बताई। यह भी बताया कि मुझे दो हजार रुपये यह कह कर दिए गए कि अपने अन्य साथियों को भी लाना, इसी तरह पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन


साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा गया। इस पर पीड़ित को लेकर परिजन कोतवाली गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। वहां की जांच के बाद अब घटना के 53 दिन बाद अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें