पुत्र के नाम पर 25 हजार रुपये ठगे
कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव नगला रति निवासी एक पिता से जालसाजों ने 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित राकेश कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी नगला रति में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र अंशु हाथरस के पॉलीटेक्निक काॅलेज में परीक्षा देने गया था। दोपहर 12.30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक युवक ने व्हाटसएप काल की। जिसमें कहा गया कि उसके पुत्र को घृणित अपराध करते हुए पकड़ गया है। छुड़वाना चाहते हैं तो तत्काल खाते में 50 हजार रुपये डाल दें। फोन करने वालों ने पुत्र के रोने की आवाज का भ्रम भी पैदा किया। डर कर राकेश ने बताए गए नंबर पर 25 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद पता चला कि पुत्र सही है, तब राजेश को खुद से हुई ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस और साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के नाम पर वापस लौटा दिया गया।