फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल एक्साइज की टीम ने दो फैक्टरियों में किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब जिले में कर चोरी रोकने के लिए फर्मों पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की देर शाम को मथुरा एक्साइज विभाग की टीम ने इंडस्ट्रीज एरिया में एक फैक्टरी का सर्वे किया। दस्तावेज कब्जे में लिए। दूसरी ओर शहर के जलेसर रोड स्थित एक नमकीन फैक्टरी पर आगरा सेंट्रल एक्साइज की टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। देर रात तक टीम ने फैक्टरी में सर्वे किया। टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस में रेडीमेड, मेटल, नमकीन और हींग आदि की कई फैक्टरियां हैं। यही वजह है कि आए-दिन यहां की फर्में कर वसूलने वाले विभागों के रडार पर रहती हैं। शुक्रवार की देर शाम को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में मथुरा की एक्साइज टीम ने एक फैक्टरी में सर्वे किया। देर रात को शहर के जलेसर रोड पर एक नमकीन फैक्टरी में आगरा सेंट्रल एक्साइज की टीम ने सर्वे किया। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें