फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: रात में ऑनलाइन नहीं दिखे 38 केंद्रों के सीसीटीवी, केंद्र संचालकों को नोटिस

Fri, 17 Feb 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नकलविहीन परीक्षा के लिए शत-प्रतिशत परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी 24 घंटे ऑनलाइन रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार रात हाथरस के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। जिले के 38 परीक्षा केंद्र काफी देर तक ऑनलाइन नहीं दिखे। वहां अंधेरा पसरा था।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा को चेक करते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में करीब 50 फीसदी परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसके बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक सावधानी नहीं बरत रहे हैं। रात में लाइव मॉनिटरिंग के दौरान 38 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी ऑनलाइन नहीं दिखे। इस पर डीआईओएस ने केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए शत-प्रतिशत परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी 24 घंटे ऑनलाइन रखने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ में बने राज्य स्तरीय और जिले में बने जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार रात जिले के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। जिले के 38 परीक्षा केंद्र काफी देर तक ऑनलाइन नहीं दिखे। वहां अंधेरा पसरा था।

डीआईओएस ने केंद्रों व्यवस्थापकों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि ऐसे परीक्षा केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन रहें, यदि फिर भी कैमरे बंद पाये जाते हैं तो विद्यालय को डिबार करने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेज दी जाएगी। जिसके लिए संबंधित कॉलेज के संचालक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन नहीं थे सीसीटीवी
  • किरन देवी इंटर कॉलेज बौनई।
  • बालाजी इंटर कॉलेज पिपलगवां।
  • राजकीय हाईस्कूल कोका।
  • जीकेआरडी नगला ओझा।
  • महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर।
  • जनता इंटर कॉलेज सहपऊ।
  • इण्टरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा।
  • नबाव सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज गढी हरिया।
  • आरवीएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद।
  • वीआर इंटर कॉलेज बाजी का बुर्ज।
  • एचएल इंटर कॉलेज कोटा हाथरस।
  • श्रीमती शांति देवी मुंशीलाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा सिकंदराराऊ।

 

  • पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस।
  • सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस।
  • श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस।
  • डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस।
  • खुवीराम इंटर कॉलेज टीकरी कलां।
  • सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
  • मुन्शी गजाधर सिंह इंटर कॉलेसज कौमरी हाथरस।
  • सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस।
  • श्री गेंदा सिंह किसान इंटर कॉलेज नयाबास लाखनू।
  • नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू।
  • श्री ज्ञानप्रकाश गौतम आर्य इंटर कॉलेज ऊंचागांव सुसाइन हाथरस।

 

  • जनता इंटर कॉलेज सिकतरा हाथरस
  • पंडित पातीराम उमावि अगराना हाथरस।
  • श्री बजरंग उमावि जलेसर रोड हाथरस
  • केएस इंटर कॉलेज महरारा हाथरस।
  • अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नगला नन्दराम असहरोई।
  • राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया हाथरस।
  • श्री मुन्नी लाल पचौरी इंटर कॉलेज सराय जरेरा सिकंदराराऊ।
  • वीरांगना अवन्तीवाई इंटर कॉलेज विधीपुर वरगवां हाथरस।
  • गंगा इंटर कॉलेज गढ़उमराव हाथरस।
  • एचएस इंटर कॉलेज सीस्ता, सादाबाद।
  • राजकीय हाईस्कूल मई सादाबाद।
  • राष्ट्रीय गान्धी इंटर कॉलेज पुरदिलनगर।
  • विद्यादेवी इंटर कॉलेज कोटा।
  • विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज मऊचिरायल हाथरस।
  • एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें