सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ ही अपने व्यवहार और आचरण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अब इसके लिए भी अंक दिए जाएंगे। बोर्ड का मानना है कि अच्छे आचरण व व्यवहार से विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम और अधिक बेहतर साबित होगा।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम में विद्यार्थी के व्यवहार व आचरण के लिए 40 नंबर की ग्रेडिंग दी जाएगी। इस ग्रेडिंग में स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी विद्यार्थी के व्यवहार व आचरण को अंक देगा। देखा जाएगा कि विद्यार्थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कैसा व्यवहार करता है, उनसे किस तरह से पेश आता है। इसके साथ अपने घर में रहते हुए आसपड़ोस में उसे आचरण आदि को लेकर भी अंक दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को इसके लिए पड़ोसियों से बकायदा पत्र लिखवा कर स्कूल में प्रेषित करना होगा। शहर के एसआरबी पब्लिक स्कूल के निदेशक एपी सिंह ने बताया कि बाकायदा इन अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम में ग्रेडिंग दी जाएगी।
-