गांव मगटई में करीब 40 महीने पहले महिला के साथ हुई मारपीट के बाद न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईदू खां निवासी मगटई मुरसान का कहना है कि 6 अक्टूबर 2021 को गुलशेर, टिंकू, रिंकू, अजीज निवासी मगटई ने उसकी पत्नी मुमीना के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें मुमीना के काफी चोट आई और पुलिस के द्वारा उसका उपचार अस्पताल में कराया गया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।