हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी निवासी रिंकू ने चार युवकों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत में रिंकू ने कहा है कि 7 अक्टूबर शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव से हाथरस जाने के लिए निकला था। उसी समय गांव के कोल्ड स्टोर के पास टीकाराम, कन्हैया, श्याम और बॉबी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने धमकी देते हुए उसकी सिर में हॉकी मार दी, जिससे उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।