फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक परिवार के गांव छोड़ने में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 29 May 2023 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के लोगों पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया था। इस दौरान परिवार की महिला जब बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी राम रसपाल, अमित, अरविंद, रजनीश, पवन, पंकज, बनवारी, जितेंद्र मुरसान के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़खानी सहित आठ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परिवार काफी परेशान था। परिवार के कई सदस्य घर छोड़कर चले गए थे और घर पर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया था। घर में पशुओं की देखभाल के लिए एक महिला रुकी हुई थी, वह भी रविवार को घर छोड़ कर जा रही थी, लेकिन गांव के गण्यमान्य लोगों ने उन्हें रोक लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें