हाथरस। हाथरस प्लास्टिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरेंद्र वार्ष्णेय व महामंत्री कमलकांत वार्ष्णेय और व्यापारी नेता मदन मोहन वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारी डीएम से मिले। व्यापारियों ने डीएम से पॉलीथिन प्रतिबंध के संबंध में जानकारी की और यह भी पूछा कि वह कैरी बैग बेच सकते हैं अथवा नहीं। व्यापारियों को बताया गया कि प्लास्टिक व्यापार कैरी बैग की बिक्री पर प्रतिबंध है। आगे जो भी शासनादेश आएगा उससे अवगत कराया जाएगा। फिलहाल कोई भी व्यापारी प्लास्टिक के कैरी बैग नहीं बेचेंगे। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, शेखर वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, हरीमोहन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विनीत वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, कुशल वार्ष्णेय, पवन कुमार, उमेश वार्ष्णेय, सोनू अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल आदि साथ थे। ------