फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले केयरटेकर बदलेंगे

सार

इसमें सामुदायिक शौचालयों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले केयर टेकरों को बदलने के निर्देश डिीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई, टेल तक पानी पहुंचने की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी तथा डीसी मनरेगा को ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों का संचालन केयर टेकर द्वारा ठीक ढंग से न किए जाने पर तत्काल बदलते हुए सामुदायिक शौचालयों का संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यों की डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा की। डीएम ने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की।
इसमें सामुदायिक शौचालयों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले केयर टेकरों को बदलने के निर्देश डिीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई, टेल तक पानी पहुंचने की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। ओडीआर, एमडीआर के अंतर्गत राजमार्गों के अनुरक्षण, मरम्मतीकरण, नवीनीकरण, सामान्य मरम्मत नवीनीकरण के तहत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की रिक्त दुकानों का खुली बैठक करते हुए आवंटन करने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी तथा डीसी मनरेगा को ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों का संचालन केयर टेकर द्वारा ठीक ढंग से न किए जाने पर तत्काल बदलते हुए सामुदायिक शौचालयों का संचालन कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को संचालित अस्थायी/स्थायी गो-आश्रय स्थलों एवं पशु पालकों के पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें