शहर के अलीगढ़ रोड से गुजर रही नहर में बकरियों के करीब 20 शव उतराते मिले। सिंचाई विभाग ने इन शवों को निकलवाकर दफन कराया।
बकरियों के इन शवों को देकर आम लोगों में खलबली मच गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि बकरियों के यह शव कहां से आए हैं। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई। सिंचाई विभाग तुरंत हरकत में आ गया। गांव लाड़पुर के निकट मशीन पर पानी रोककर बकरियों के शवों को निकलवाया गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शशांक चाहर ने बताया कि करीब 20 बकरियों के शव कहीं से बहकर आए हैं। इन्हें पानी से निकलवाकर जमीन में दफन कराया जा रहा है। इनके बहकर आने के कारण भी का पता किया जा रहा है।