आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के निकट बृहस्पतिवार की देर रात सादाबाद की ओर से तेज गति से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार पहले एक हिरन के बच्चे से टकराई, जिससे मौके पर ही हिरन के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवेंद्र, मुनेश और दीपक निवासी कूपा कलां सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को आगरा रेफर किया गया है। मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है।