फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे अलीगढ़, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी कार, चार श्रद्धालु घायल

Sun, 09 Jul 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अतुल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सराय हकीम जिला अलीगढ़ अपने परिवार के साथ कार से खाटू श्याम, केला मंदिर आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन करके अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह हतीसा बाईपास पर पहुंचे सामने चल रहे सीमेंट के बोरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास पर श्रद्धालुओं से भरी कार सीमेंट के बोरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। सड़क हादसे में चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


अतुल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सराय हकीम जिला अलीगढ़ अपने परिवार के साथ कार से खाटू श्याम, केला मंदिर आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन करके अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह हतीसा बाईपास पर पहुंचे सामने चल रहे सीमेंट के बोरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। सड़क दुर्घटना में चारू पत्नी कैलाश चंद, राकेश, विनीता वार्ष्णेय व विवेक घायल हो गए।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। मामले में अतुल कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें