अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर में रविवार की शाम घर के बाहर खड़े युवक को कैंटर ने रौंद दिया। इससे युवक घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने देखने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी विष्णु (30) पुत्र मलखान सिंह का मकान रोड किनारे बना हुआ है। रविवार की शाम को चार बजे विष्णु रोड किनारे अपने घर के सामने खड़ा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे कैंटर ने विष्णु को रौंद दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। परिवार व गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। आनन फानन में लहूलुहान हालत में परिवार के लोग युवक को बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। देखते ही देखते परिवार व गांव के लोगों की जिला अस्पताल परिसर में भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।